बिजली पैनल हटाने पर पुलिस में शिकायत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज संपूर्णा सोसायटी के लोगों ने बिल्डर प्रबंधन पर बिजली पैनल गायब करने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने रविवार को सोसायटी में प्रदर्शन किया। इस मामले में बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोसायटी में बैकअप के लिए लगाए गए बिजली पैनल हटा दिए गए हैं। सोसायटी निवासी चंदन सिंह और अभिषेक शर्मा ने बताया कि बिजली पैनल के साथ ही बैकअप बिजली पैनल भी लगाया जाता है। इसके लिए फ्लैट खरीदते समय करीब 1.50 रुपये लिए गए थे, जो अब गायब हो गए हैं। इसके खिलाफ रविवार को सोसायटी में लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img