प्राधिकरण 350 फ्लैटों के लिए स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है, कीमत 45 लाख से 2 करोड़ के बीच

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण करीब 350 खाली फ्लैटों के लिए स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। ये वे फ्लैट हैं, जिन्हें लोगों ने सरेंडर कर दिया है। भुगतान न करने पर प्राधिकरण ने इनका आवंटन रद्द कर दिया था या फिर ये बिना बिके रह गए। इसमें एलआईजी फ्लैटों का आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा एमआईजी, एचआईजी और डुप्लेक्स कैटेगरी हैं। इनकी कीमत 45 लाख से शुरू होकर करीब 2 करोड़ तक जाती है।

स्कीम लाने से पहले प्राधिकरण जल्द ही खाली फ्लैटों को लेकर फाइनल सर्वे पूरा करेगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। एलआईजी फ्लैटों का आवंटन ड्रॉ के आधार पर होगा, जबकि बाकी का आवंटन ई-नीलामी के आधार पर होगा। ये फ्लैट सेक्टर-52, 61, 71, 73, 82, 93, 99, 118, 135 आदि में हैं। कुल 350 में से करीब 200 फ्लैट सेक्टर-118 में ही हैं। सेक्टर-135 में डुप्लेक्स बने हैं। अधिकारियों ने बताया कि एलआईजी फ्लैटों का ड्रा पर्ची के आधार पर निकालने पर विचार किया जा रहा है। बाकी के लिए ऑनलाइन बोली लगानी होगी। लोग नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि खाली फ्लैटों का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि किसी फ्लैट को लेकर कोर्ट में कोई केस तो नहीं चल रहा है। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना लांच की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img