मॉल ऑफ नोएडा और हॉलिडेज इन पर लगा जुर्माना

अमर सैनी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को भूगर्भ जल दोहन मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। भूगर्भ जल अधिकारी अंकिता राय ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि भूगर्भ जल दोहन मामले में सेक्टर-98, 01/बी मॉल ऑफ नोएडा और हॉलिडेज इन होटल सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

16 आवेदन निरस्त
अंकिता राय ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसके सापेक्ष 27 आवेदनों को जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। 16 आवेदनों को निरस्त किया गया। 03 आवेदन प्राधिकरण को अग्रसारित किए गए हैं। डीएम ने कहा कि जिन औद्योगिक, अवस्थापना, वाणिज्यिक और सामूहिक उपभोक्ताओं ने भूगर्भ जल संरक्षण के लिए एनओसी ली है, उनकी जांच की जाए कि उन स्थानों पर परिसर में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया है या नहीं। साथ ही तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में सभी से रिपोर्ट प्राप्त की जाए।

वाटर रिचार्ज नहीं होने पर होगा एक्शन
डीएम ने बताया कि एनओसी के बाद भी वाटर रिचार्ज के संबंध में कोई गतिविधि नहीं की जा रही है तो संबंधित को दी गई एनओसी निरस्त की जाए। जुर्माना लगाया जाए। नोएडा की रिहायशी सोसायटियों, अपार्टमेंट, सरकारी भवनों, कार्यालयों आदि में वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की स्थिति की गहन समीक्षा की जाए। निर्देश दिए गए कि बरसात का मौसम चल रहा है, सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों और हाईराइज सोसायटियों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सक्रिय रहें। ताकि बारिश के पानी का उपयोग रिचार्ज के लिए किया जा सके। इससे भूजल स्तर बढ़ सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img