मेट्रो स्टेशन से युवक गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति के पास ऐसा सामान की हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर कारतूस और एक पैकेट गांजा मिला है।
जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह मंगलवार रात गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति पकड़ा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी के दौरान एक जिंदा कारतूस और एक पैकेट गांजा मिला है। बताया जा रहा है कि मेट्रो कर्मचारियों ने उसे रोका था। आरोपी की पहचान देवाशीष दीक्षित पुत्र प्रेम किशोर के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक ने स्टेशन कंट्रोलर आशीष की शिकायत पर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी से एक जिंदा कारतूस और एक पैकेट गांजा मिला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img