अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की विशेष कृपा, बहुत जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की विशेष कृपा, बहुत जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया*

सरकार बनने पर 18 साल से उपर हर महिला को एक हजार रुपए प्रति महीना देगी आम आदमी पार्टी: मनीष सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया, अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा दी: डॉ. सुशील गुप्ता

दिल्ली और पंजाब के बाद एक ईमानदार सरकार की हरियाणा में भी जरूरत: डॉ. सुशील गुप्ता

 

मनीष सिसोदिया ने दो साल जेल काटी, इनका कसूर सिर्फ इतना कि इन्होंने बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाए: अनुराग ढांडा

जो लोग अग्निवीर के नाम पर आपके बच्चों को भरी जवानी में रिटायर करना चाहते हैं, उन्हें इस बार राजनीति से रिटायर कर दो: अनुराग ढांडा

रिपोर्ट: कोमल रमोला
पानीपत, 04 सितंबर

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को पानीपत के समालखा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ बलबीर सिंह सैनी, जयपाल शर्मा, बीके कौशिक, रणदीप राणा, सुखबीर मलिक, राकेश चुघ, दलविंद्र चीमा, कृष्ण अग्रवाल, राकेश मुंजाल, रोशनलाल महाराज, रितु अरोड़ा, योगेश कौशिक, ओमप्रकाश गुज्जर और बिट्‌टू पहलवान मुख्य तौर पर मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बजरंग बली की अरविंद केजरीवाल पर विशेष कृपा है। अरविंद केजरीवाल हर दिन अनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। जिस पर भगवान हनुमान की कृपा हो उस पर कोई संकट नहीं आ सकता। अरविंद केजरीवाल भी बहुत जल्द जनता के बीच आएंगे। यदि आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल से प्राइवेट स्कूलों की फीस पर भी लगाम लगा रखी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा में भी वोट स्कूल के नाम पर देना। स्कूल को अच्छा करने की गारंटी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी हरियाणा में आ गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। उसमें सबसे पहली गारंटी, अच्छे स्कूल बनाना और हर बच्चे को मुफ्त व अच्छी शिक्षा देना है। पूरे देश में कहीं चले जाओ अच्छी शिक्षा की गारंटी मतलब अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। जो बिजली बिल को जीरो कर सकता है वो अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा में करके दिखाएंगे। हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बना दो हरियाणा में भी बिजली के बिल जीरो आने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार सरकारी अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, यहां भी शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। जनता को प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, उन्होंने हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा होकर दिल्ली में डंका बजाया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार काम किए। दिल्ली की गारंटी आज हरियाणा में आई है। उन्होंने जो दिल्ली में करके दिखाया वो हरियाणा में भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता कोई गारंटी नहीं दे पाएंगे। बीजेपी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल से उपर हर महिला को 1000 रुपए महीना देंगे। बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। अरविंद केजरीवाल की गारंटी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर युवाओं नौकरी देने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल आज इसीलिए जेल में है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, अच्छे अस्पताल दिए और बिजली व पानी मुफ्त दिया। इसलिए बीजेपी को लगा कि हरियाणा में चुनाव आने वाले हैं हरियाणा के लोग तो हरियाणा के बेटे को वैसे ही वोट दे देंगे। इसलिए उनको जेल में डाल दिया। इसलिए इस बार हरियाणा जवाब देगा कि तुम हरियाणा के बेटे को जेल में डालते हो तो हरियाणा तुम्हारी जमानत जब्त करेगा। इसलिए इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर गारंटी की सरकार बनानी है और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की सरकार बनानी है। इस बार काम करने वाली सरकार बनाएं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं। इस दौरान अनेकों सरकार आईं और गईं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल ने काम की राजनीति शुरू की। दिल्ली की जनता ने लगातार तीसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। एक ईमानदार मुख्यमंत्री चुना और ये अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति करने वाले एकमात्र राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया, अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा दी। बेहतरीन कॉलेज बनाने का काम किया। आज हरियाणा सहित देश का बच्चा बच्चा चाहता है कि दिल्ली के स्कूल और कॉलेज में दाखिला मिले।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 24 घंटे बिजली फ्री दी, बुजुर्गो को फ्री तीर्थ यात्रा की सुविधा दी। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का कानून बनाया। इसके बावजूद भी दिल्ली में साढ़े आठ हजार करोड़ का फायदा लाने का काम किया। दिल्ली और पंजाब के बाद एक ईमानदार सरकार की जरूरत हरियाणा में भी है। सिर्फ एक बार जाति और धर्म की राजनीति को छोड़कर काम की राजनीति को चुने। एक बार बड़े नेताओं के बच्चों को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अब हरियाणा में बदलाव का वक्त आ गया है। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर आप लोगों ने बदलाव का संदेश देने का काम किया है। हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप लोगों ने सभी सरकारों को वोट देकर देखा है। पुरानी पार्टियां बहुत देख चुके हो। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने आम जनता के काम नहीं किए। बिजली, पानी, स्कूल और रोजगार के काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ। बीजेपी ने केवल भ्रष्टाचार करने का काम किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में जो सुविधाएं मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलती हैं, वो सारी सुविधाएं आम लोगों को मिलेंगी। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दो साल जेल काटी है। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने गरीब के बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाए। बीजेपी के लोग चाहते थे कि गरीब का बच्चा पढ़े नहीं, वो केवल भीड़ का हिस्सा बना रहे। इसलिए मनीष सिसोदिया और बीजेपी का टकराव हुआ। जब इनका टकराव हुआ तो बीजेपी ने ईडी और सीबीआई इनके पिछे लगा दिया। इनके ऊपर दबाव था कि सरकारी स्कूलों को शानदार बनाना बंद करें। गरीबों के बच्चों को पढ़ाना बंद करें, लेकिन मनीष सिसोदिया झुके नहीं। बदलाव के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि गरीब के बच्चों को बिजली, पानी, स्कूल और राेजगार मत दो। केजरीवाल कहते हैं कि हम सरकार में इसलिए आए हैं ताकि गरीबों के बच्चों को शिक्षा, इलाज, स्कूल और रोजगार मिल सके। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, यहां की मिटटी में पैदा हुए हैं और देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। दिल्ली और पंजाब में स्कूल और अस्पताल बनवाए। बीजेपी वाले कहते हैं कि हमने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, हरियाणा वालों जो करना है वो करो। इस बार बीजेपी की एक भी सीट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन ये युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। ये युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लेकर आए हैं, 17 साल की उम्र में भर्ती और 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाओ। जो लोग आपके बच्चों को भरी जवानी में रिटायर करना चाहते हैं, इस बीजेपी और इनके नेताओं को राजनीति से रिटायर कर दो।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img