Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की लोकप्रिय अरदास सीरीज की तीसरी किस्त ‘अरदास सरबत दे भले दी’ होगी जल्द रिलीज

पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की लोकप्रिय अरदास सीरीज की तीसरी किस्त ‘अरदास सरबत दे भले दी’ होगी जल्द रिलीज

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

‘अरदास सरबत दे भले दी’ के निर्माता यह सुनिश्चित करने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ रहे हैं कि यह फिल्म पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचे। एक सफल अंतर्राष्ट्रीय प्रचार यात्रा के बाद जियो स्टूडियो, हंबल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियो ने अब अपने देश भारत में एक प्रचार कार्यक्रम की तैयारी में है। इस कार्यक्रम के तहत जहाँ कलाकार उत्तर भारत का व्यापक दौरा करेंगे और इसी के साथ प्रशंसकों से मिलेंगे, मीडिया से बात करेंगे और आशीर्वाद लेने के लिए कुछ सबसे प्रतिष्ठित गुरुद्वारों में जाएँगे।

इस बारे में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, ”अरदास सरबत दे भले दी’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रचार दौरा एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सिनेप्रमियों से हमें जो प्यार मिला, वह बहुत बढ़िया रहा। भारतीय प्रवासियों में फिल्म के लिए उत्साह देखना उत्साहजनक है। अब, जब हम फिल्म को घर ला रहे हैं, तो मैं उत्तर भारत और नांदेड़में अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। हमारी यह यात्रा वास्तव में बेहद खास रही है और अब मैं फिल्म को सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता।’

अरदास फ्रेंचाइज की विरासत को जारी रखते हुए ‘अरदास सरबत दे भले दी’ एक भावनात्मक और मार्मिक पारिवारिक ड्रामा है, जो आस्था के जरिये जीवन से जुड़ने की कहानियों को एक साथ बुनती है। इसमें शक्तिशाली परफार्मेंस दिखाए गए हैं, जो दर्शकों पर स्थायी प्रभाव छोड़ेंगे।
गिप्पी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी अरदास फ्रेंचाइज की पहली फिल्म ‘अरदास के साथ’ को काफी सफलता मिली थी। इसके बाद उतनी ही प्रभावशाली ‘अरदास करण’ आई। अब, बहुप्रतीक्षित अगले अध्याय ‘अरदास सरबत दे भले दी’ के साथ यह सीरीज एक बार फिर दिलों को छूने और गहन और प्रेरक कहानियां देने की परंपरा को बनाए रखने के लिए तैयार है।

जिओ स्टूडियोज, हम्बल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘अरदास सरबत दे भले दी’ गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखित—निर्देशित और गिप्पी ग्रेवाल, रवनीत कौर ग्रेवाल, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और दिव्य धमीजा द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत पैनोरमा म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *