दिल्ली सरकार ने शुरू किया कुष्ठ रोग जांच अभियान

नई दिल्ली, 2 सितंबर : राष्ट्रीय राजधानी में कुष्ठ रोग का पता लगाने के लिए दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने सोमवार से एक व्यापक अभियान शुरू कर दिया है जो 2-15 सितम्बर तक चलेगा। इसके तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम चयनित क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी ताकि कुष्ठ रोग के मामलों की पहचान की जा सके।

दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ वंदना बग्गा के मुताबिक यह अभियान कुष्ठ रोग को समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसके तहत लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। ताकि उन्हें कुष्ठ रोग से संबंधित विकलांगताओं का शिकार बनने से रोका जा सके। डॉ बग्गा ने कहा कि दिल्ली के निवासियों से आग्रह है कि वे घर-घर आने वाली चिकित्सा टीमों का सहयोग करें और मुफ्त स्क्रीनिंग सेवाओं का लाभ उठाएं। कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और उपचार इसके उन्मूलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि घर-घर की जाने वाली जांच के अलावा, दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने एक स्व-परीक्षण टूल भी बनाया है जिसे एक क्यूआर कोड के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इस कोड को स्कैन करके, लोग कुष्ठ रोग के लक्षणों का प्रारंभिक मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं और यदि आवश्यक हो तो तुरंत चिकित्सा सलाह ले सकते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img