Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के द्रोण मेले में हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज

ग्रेटर नोएडा के द्रोण मेले में हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गुरु द्रोण मेले में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसों की बरसात करने लगे। युवकों को हुड़दंग करते देख मेले में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पर लाठियां भाजीं। जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां शुक्रवार की रात गुरु द्रोण मेले में दो युवकों के उत्पात से मेले का माहौल बिगड़ गया, जिसके बाद पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा। वायरल वीडियो में पुलिस को युवकों पर जमकर लाठियों की बरसात करके उन्हें गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। बता दें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी दनकौर कस्बे में बड़े धूमधाम से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं लेकिन शुक्रवार की रात मेले में किसी बात को लेकर दो युवकों का झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात-लात तक जा पहुंची। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई और मेले में हडकंप मच गया। Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के द्रोण मेले में हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img