Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरोह सरगना के पैर में मारी गोली, दो साथी भी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरोह सरगना के पैर में मारी गोली, दो साथी भी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

आज नोएडा सेक्टर 24 पुलिस ने केटीएम बाइक से चेन और मोबाइल स्नेचिंग करने वाले तीन शातिर अपराधियों को धर दबोचा। इनमें शिवम, अनिकेत और गौतम नाम के अपराधी शामिल हैं। इनके पास से एक नाजायज चाकू, तमंचा, जिंदा कारतूस और ₹10,000 नगद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान गौतम ने तीन दिन पहले सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 के सामने से एक व्यक्ति की सोने की चेन लूटने की बात कबूल की।

पुलिस टीम ने गौतम को माल बरामद करने के लिए सेक्टर 42 के जंगल में ले जाया, जहां उसने अचानक बैग से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गौतम के पैर में गोली लगी, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और ₹4,000 नगद बरामद किए। पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img