राज्यपंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध: जिंपा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध: जिंपा

– राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया
रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 31 अगस्त:

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। यहां महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में आयोजित एक सेमिनार के दौरान, जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने सभी स्टाफ से सरकार का साथ देने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि मैगसीपा में वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यालयों में आचरण, अनुशासन, कौशल और ईमानदारी के विषयों पर एक सेमिनार आयोजित किया गया था। इस सेमिनार में विशेष मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, सचिव राजस्व अलकनंदा दयाल, विशेष सचिव राजस्व उपकार सिंह के अलावा वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के 650 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

सेमिनार में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने व्यक्तिगत अनुभव और दफ्तर के नियमों/निर्देशों के आधार पर अन्य कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया गया।

इस मौके पर राजस्व मंत्री और वित्त आयुक्त राजस्व द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया और कुछ का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन भी दिया गया। सेमिनार के दौरान कर्मचारियों को हमेशा सकारात्मक रहकर अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players