डीएम के सामने व्यापारियों ने परिवहन विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार सूरजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा ने परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही को ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध करार दिया। जनपद स्तरीय कार्यबल द्वारा ओवर लोड संचालित वाहनों और खनन सामग्री के ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के विरुद्ध जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की और कहा कि प्रवर्तन विभाग की मनमानी से वाहन संचालक त्रस्त हैं और उन्हें काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल व वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी ने व्यापार बंधु की बैठक में परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही को ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध करार दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से रोड़ी, डस्ट, बदरपुर आदि नोएडा आनेवाले ट्रांसपोर्टर के संचालक से आईएसटीपी मांगी जाती है। यहां यूपी की रमन्ना मांगी जाती है, जबकि हरियाणा में इसे ट्रांसपोर्टर दे कर आता हैl जबकि रमन्ना के लिए इसके लिए खनन विभाग ने कालिंदीकुंज पर कोई कार्यालय नहीं बना रखा है। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मांग की कि रमन्ना जारी करने के लिए कालिन्दीकुंज पर खनन विभाग एक कार्यालय खोले, ताकि लोकल ट्रांसपोर्टरों को राजस्व देने में सहूलियत हो सके। इसपर डीएम ने आश्वासन दिया कि परिवहन विभाग एवं खनन विभाग द्वारा इस प्रकरण पर बात कर शीघ्र हल निकाला जाएगा। इस मौके पर उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की तरफ से अध्यक्ष नरेश कुच्छल, मनोज भाटी (वरिष्ठ महामंत्री), ओमपाल शर्मा (उपाध्यक्ष) अंकित कौशिक (युवा उपाध्यक्ष) राम अवतार सिंह एवं नरेंद्र भड़ाना आदि मौजूद थे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img