ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात तुगलपुर पेट्रोल पंप के सामने दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। इसके अलावा दूसरी कार में सवार दंपती भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
नॉलेज पार्क थाने से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तुगलपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार क्रेटा ने स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों कारों में सवार लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में डिजायर कार में सवार 45 वर्षीय गोविंद यादव की मौत हो गई। गोविंद यादव ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में रहते थे। कार में गोविंद के साथी सेक्टर अल्फा-1 निवासी सुभय कुमार को मामूली चोटें आईं। क्रेटा कार में सवार सेक्टर जू-1 निवासी रघुनाथ सिंह और उनकी पत्नी मधु राठौर दोनों घायल हो गए। दंपत्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img