शराब की दुकान से लाखों रुपये की नकदी की चोरी, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। चोर एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर आराम में चोरी करता हुआ दिख रहा है।

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।। घटना का 2 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक शटर का ताला तोड़कर अंदर जाता हुआ नजर आ रहा है। वह रैक से पैसे भी निकालता हुआ नजर आ रहा है। चोर एक-एक नोट लेकर फरार हो गया। वह दुकान के अंदर बनी रैक को खोलता है और उसमें रखी नकदी को शराब की पेटी में डालता है। वह अलग-अलग जगहों से पैसे निकालता है। सारी नकदी समेटने के बाद चोर उसे उठाकर वहां से चला जाता है। जाते समय वह शटर भी बंद करके चला जाता है। चोरी की वारदात सुबह करीब 4 बजे की गई।

दो संदिग्धों की हुई पहचान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img