Manish Sisodia Padyatra: मनीष सिसोदिया की पदयात्रा बुराड़ी विधानसभा पहुंची, कहा- BJP के इशारों पर काम कर रही है CBI

मनीष सिसोदिया की पदयात्रा बुराड़ी विधानसभा पहुंची, कहा- BJP के इशारों पर काम कर रही है CBI

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कई महीनो जेल में रहने के बाद वह जब बाहर आए तो अब अलग-अलग विधानसभा में उनकी पदयात्राएं और कार्यक्रम आयोजन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुराड़ी विधानसभा में भी आज देर शाम एक पदयात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और बुराड़ी संत नगर मेन मार्केट से इस पदयात्रा की शुरुआत की गई। पूरी में मार्केट में मनीष सिसोदिया लोगों से मिलते हुए पदयात्रा करते रहे कई लोगों ने उनके साथ मोबाइल सेल्फी ली। तो कई लोगों ने पुष्प माला पहनकर उनका स्वागत किया। मनीष सिसोदिया हर दुकान में जाकर लोगों से मिल रहे थे और इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव झा तीनों निगम पार्षद और सैकड़ो कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के साथ दिखाई दिए पूरे में मार्केट मेंन एक ही नारा गूंजता हुआ सुनाई दे रहा था कि मैं सिसोदिया आ गए केजरीवाल भी आएंगे। आज मनीष सिसोदिया ने सीबीआई पर भी जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि सीबीआई भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम कर रही है कई बार ऐसा देखा गया की जानबूझकर अरविंद केजरीवाल के जमानत न हो इस तरीके की साजिश रची जाती है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जैसे लोगों के सहयोग से मैं बाहर आया वैसे ही लोकतंत्र की जीत होगी और अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे और लोगों के बीच होंगे. यही बात स्थानीय विधायक संजीव झा भी कहते हुए दिखाई दिए उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार है जो संत नगर मार्केट में लोग मनीष सिसोदिया से मिलने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं और बहुत ही जल्द अरविंद केजरीवाल भी इसी तरह लोगों के बीच पहुंचेंगे.अब यह कहा जा सकता है कि मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रचार का बिगुल बजा दिया है क्योंकि आज पूरे बुराड़ी विधानसभा में माहौल चुनावी दिखाई दे रहा था और बुराड़ी के साथ-साथ पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के जीत का दावा भी किया जा रहा था. देखना होगा कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन पदयात्राओं का कितना असर होता है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img