गेट खुलवाने के लिए निवासियों ने किया प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनेस सोसायटी के निवासियों ने रविवार को सोसायटी का गेट खुलवाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस और एओए ने गेट का आधा हिस्सा बंद कर दिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और निवासियों को शांत कराया और गेट को पूरी तरह से खुलवाया।

निवासी राम मोहन सिंह ने बताया कि सोसायटी में दो गेट हैं। गेट नंबर एक छोटा है। वहां से सिर्फ सोसायटी के निवासियों को ही बाहर निकलने की अनुमति है। ज्यादातर लोग सोसायटी में आने-जाने के लिए गेट नंबर 2 का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ दिनों से गेट नंबर 2 का आधा हिस्सा बंद रखा गया था। इससे निवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में रविवार को निवासी एकत्र होकर मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस भी बुलाई गई। पुलिस के पूछने पर मेंटेनेंस प्रबंधन ने बताया कि गेट एओए ने बंद किया है। एओए सचिव विजय रस्तोगी ने बताया कि एओए की ओर से गेट बंद नहीं किया गया है। इसके बाद पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत गेट खुलवा दिया

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img