बीजेपी का झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा, जल्द जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल : डॉ. संदीप पाठक

बीजेपी का झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा, जल्द जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल : डॉ. संदीप पाठक

तीन दिन में 10 लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जल्द करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा: डॉ. संदीप पाठक

 

रिपोर्ट :कोमल रमोला

गुरुग्राम, 23 अगस्त

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार को गुरुग्राम में गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा। बिना काम किए कुछ नहीं बदलेगा। सभी को 24 घंटे काम करना पड़ेगा। ये किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। पंजाब में बदलाव तब आया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे दिन रात मेहनत की। हरियाणा में भी अपने संघर्ष से ये युद्ध जीतना पड़ेगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के 35 दिन बचे हैं। आम आदमी पार्टी अपने अभियान को और मजबूत करेगी। आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जो गारंटियां दी थी उसका 40 लाख घरों में रजिस्ट्रेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिन में सभी 10 लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है, अब जल्द ही आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे। बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान की गारंटी ये सभी गारंटी कार्ड उनको देकर और समझाकर इस बार बदलाव के लिए जागरूक करेंगे और वोट डलवाएंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत जेल में डाल रखा है। लेकिन बीजेपी का झूठ ज्यादा दिन नहीं चलने वाला, अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे। जब से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए सक्रिय हुई थी तब से इन्होंने षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है और अब भी 15 दिन पहले चुनाव करा दिया। अरविंद केजरीवाल को ईडी और लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया है अब जबरदस्ती सीबीआई लाकर खड़ी कर दी। बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अन्दर रखकर जल्दी जल्दी चुनाव करना चाहती है। लेकिन इस बार जनता खुद बदलाव के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में हर विधानसभा वाइज रैलियां करेगी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को घर घर पहुंचाएगी। इस बार लड़ाई सत्य और असत्य के बीच है। बीजेपी ने हरियाणा के युवाओं और किसानों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए पूरे हरियाणा के लोगों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश है। इस बार हरियाणा की जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img