दिल्ली भाजपा ने पेंशन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा, कहा- लूटने का काम कर रही केजरीवाल सरकार

दिल्ली भाजपा ने पेंशन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा, कहा- लूटने का काम कर रही केजरीवाल सरकार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

विधवा महिलाओं को पेंशन नहीं मिलने पर बीजेपी ने दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में किया गया। इसमें कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने केजरीवाल के विरोध में नारे लगाए। इस बीच, बीजेपी ने चेतावनी भी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को पेंशन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तो वो अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव करेंगे। वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “कई महीनों से लगातार बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है। हर सरकार का कर्तव्य होता है कि बुजुर्गों को पेंशन दिया जाए, लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग एक बोतल के साथ दूसरी बोतल फ्री दे सकते हैं। अपने शीशमहल में पैसा लगा सकते हैं, लेकिन बुजुर्गों को पेंशन नहीं दे सकते हैं। हमने इन बुजुर्गों की मांगों को लेकर समाज कल्याण निदेशालय को ज्ञापन सौंपा था। हमने उन्हें दो टूक कह दिया था कि 24 घंटे में पेंशन लागू करो, नहीं तो आपका घेराव करेंगे। बीजेपी का कार्यकर्ता इन्हें पेंशन दिलाकर रहेगा।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img