Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Bharat Bandh: नोएडा और नोएडा ग्रेटर में भारत बंद को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने कमान संभाली

नोएडा और नोएडा ग्रेटर में भारत बंद को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने कमान संभाली

रिपोर्ट: अमर सैनी

सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के शहर से लेकर बॉर्डर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा ने पुलिस टीम के साथ कर पैदल मार्च निकाला जनता से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा भारत बंद के मद्देनजर थाना प्रभारियों के साथ सेक्टर 18, सावित्री मार्किट,18 मेट्रो स्टेशन, बोटेनिकल मेट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट पर भारी फोर्स के साथ आए नज़र आये. भारत बंद के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ नोएडा के भीड़भाड़ वाले बाजारों मे पैदल गस्त कर रहे है. जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि भारत बंद के लिए जिन दलों ने आवाहन किया है उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्तर पर वार्ता की गई है उन्हें ब्रीफ किया गया है और उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि जो ज्ञापन का कार्यक्रम है वह शांतिपूर्ण संपन्न होगा इसके बावजूद जो आसान सामाजिक तत्व हैं उन पर नजर रखी जा रही है साथ-साथ जिन लोगों को को को प्रिवेंटिव एक्शन के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करनी थी वह भी की गई है और ज्ञापन के कार्यक्रम को सकुशलपूर्वक संपन्न कराया गया जा रहा है.

सभी जगह पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। संभावित प्रदर्शनकारी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयारी की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

भारत बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन प्रदर्शन कर रहे है, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के साथ साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करते हुए सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था और पुलिस फोर्स बल चप्पे-चप्पे पर किया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *