डिजिटल मिशन के तहत 763 अस्पतालों और डॉक्टरों ने दी जानकारी

अमर सैनी

नोएडा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के 763 अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों ने वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है। यह काम करीब एक साल से चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। अभी भी कई क्लीनिक और डॉक्टरों को इस योजना के तहत जानकारी अपलोड करनी है। स्वास्थ्य विभाग सरकार के अगले निर्देश के अनुसार काम करेगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, डॉक्टरों को अपनी वेबसाइट पर डॉक्टर की विशेषज्ञता, संख्या, बेड, स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या, सुविधाएं आदि की जानकारी देनी है, ताकि पूरे देश के अस्पतालों और डॉक्टरों से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सके। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के नोडल प्रभारी डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि सरकार की ओर से तय लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। अगला लक्ष्य आने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img