राष्ट्र निर्माण में सिख समाज की भूमिका अहम : ज्ञानचंद गुप्ता

राष्ट्र निर्माण में सिख समाज की भूमिका अहम : ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का सदस्य नामित करने पर स्वर्ण सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का जताया आभार

रिपोर्ट : पार्वती रमोला

पंचकुला : 20 अगस्त। सरदार स्वर्ण सिंह को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) के सदस्य के तौर पर नामित करने से पंचकूला जिले में खुशी की लहर है। मंगलवार को स्वर्ण सिंह ने बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनका आभार प्रकट किया। स्वर्ण सिंह ने कहा कि वे कमेटी के सदस्य के तौर पर सिख समुदाय के हितों की रक्षा करने के लिए आवाज उठाएंगे तथा गुरुद्वारों की प्रबंध व्यवस्था के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सिख देश की मार्शल कौम है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बहुत मायने रखती है। सिख समुदाय मूल रूप से राष्ट्रवादी समाज है और आजादी के आंदोलन में इनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों का समुचित प्रबंध करने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की एडहाक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में 41 नए सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। यह एडहाक कमेटी गुरुद्वारों के रखरखाव और प्रबंधन से जुड़े कार्य देखेगी।

इस अवसर पर बूंगा की सरपंच कविता चौधरी, पूर्व सरपंच भाग सिंह, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार स्वर्ण सिंह, जसविंद्र सिंह चौधरी, नैब सिंह चौधरी, सतबीर चौधरी, सरदार मलकीत सिंह, जोरावर सिंह, परमजीत कौर ढिल्लों, प्रधान सुंदर, जसवंत सिंह, नवनीत सिंह, निर्भय सिंह, लविश चौधरी, पवन कुमार मौजूद रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img