पांच औद्योगिक सेक्टरों की सड़कें सुधारी जाएंगी

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) शहर के पांच सेक्टरों में नई सड़कें बनाने और सभी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कर उन्हें बेहतर बनाने में जुटा है। वहीं, साइट-5 में आवागमन को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 35 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।

ग्रेटर नोएडा में पांच औद्योगिक सेक्टर सूरजपुर साइट-बी, सी, साइट-4, 5 और ईपीआईपी यूपीडा के अधीन आते हैं। इनमें 3500 से अधिक कंपनियां संचालित हैं। इसके साथ ही आठ आवासीय सोसायटियां भी हैं। उद्यमियों की शिकायत है कि सेक्टरों की सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। विभाग के अधिकारी विकास पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे देखते हुए यूपीएसआईडीए ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। सेक्टरों की एक-एक सड़क को चिह्नित कर उनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जहां जरूरत है वहां नई सड़कें भी बनाई जा रही हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय करीब 34 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। पार्कों की सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। बेहतर जलनिकासी और प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा हो चुका है।

फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में

औद्योगिक सेक्टर साइट-5 और ईपीआईपी की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सावित्री बाई बालिका इंटर कॉलेज के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले 2-3 महीने में यह पूरा हो जाएगा। इसके पूरा हो जाने पर इन दोनों सेक्टरों के उद्यमियों और कर्मचारियों को कासना और परीचौक के जाम में फंसने से राहत मिलेगी।

कोट::
औद्योगिक सेक्टरों के अंदरूनी हिस्सों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के आसपास सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम किया जा रहा है। इससे न सिर्फ जलभराव की समस्या का समाधान होगा बल्कि आवागमन में भी सुविधा होगी। सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। उद्यमियों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

नवीन कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक, यूपीएसआईडीए

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img