भू माफिया गिरफ्तार,25 हजार का है इनामी

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-2 पुलिस ने एक भू माफिया को गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। भू माफिया की पहचान पप्पू यादव निवासी सर्फाबाद हुई है। इससे पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पप्पू यादव सरकारी जमीन के अवैध दस्तावेज बनाकर उन पर कब्जा जमा लेता था। साथ ही ये किसानों की जमीन पर भी कब्जा करता था। इसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर पप्पू यादव को गाजियाबाद के छिजारसी टोल के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि इसने अब तक कई एकड़ जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा किया और उसे लोगों को धोखे से बेच दिया। यही नहीं यदि कोई जमीन पर कब्जा वापस मांगने आया तो जान से मारने की धमकी देकर भगा देता था। डीसीपी ने बताया कि ये थाना सेक्टर-113 का हिस्ट्री शीटर भी है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img