Delhi Crime: दिल्ली के जाफराबाद में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गुत्थी को AATS ने सुलझाया, दो बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के जाफराबाद में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गुत्थी को AATS ने सुलझाया, दो बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली में रिजवान नाम युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गुत्थी को एएटीएस ने सुलझा लिया है. एएटीएस ने हत्या में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पुरानी रंजिश की वजह से उन्होंने रिजवान की हत्या की है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया की आरोपी की पहचान सुहैल(22) और मेहरान(22) के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया कि 13 अगस्त को चौहान बांगर क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के संबंध में एक जाफराबाद थाने को मिली थी. जहां रिजवान नाम का युवक खून से लत पथ हालत में मिला. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

टीम ने तकनीकी निगरानी, स्थानीय स्रोतों से खुफिया जानकारी जुटाई. क्षेत्र में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग एवं विश्लेषण के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई. गुप्त सूचना के आधार पर लोनी रोड पर स्कूटी से जा रहे दोनों आरोपी सोहैल और मेहरान को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके कब्जे से 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पूछताछ में उन्होंने ने अपना अपराध स्वीकार किया है. आरोपियों ने बताया कि मृतक के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी. उन्होंने बताया कि अपराध के समय आरोपी मेहरान ने रिजवान को बातचीत में उलझाए रखा और दूसरे आरोपी सुहैल ने उसके सिर में पीछे से गोली मार दी और मौके से भाग गए.

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img