महिला पीजी छात्रा के घटी घटना, हृदय विदारक : नड्डा

नई दिल्ली, 13 अगस्त: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल में युवा महिला स्नातकोत्तर छात्रा के साथ जो घटना घटी है, वह वास्तव में हृदय विदारक है और इसने दुनिया और देश को हिलाकर रख दिया है।

नड्डा ने घटना को अमानवीय बताते हुए कहा जिस तरह से यह घटना घटी और जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे छिपाने की कोशिश की है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बंगाल एक ऐसा राज्य बन गया है जहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अराजकता अपने चरम पर है और दुख की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। वह भी तब जब राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला है। इसके बावजूद जो हो रहा है वो और भी अधिक चिंताजनक है।

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा, मैं सीबीआई जांच के लिए उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं, मुझे विश्वास है कि सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आएगी। पिछले 2 दिनों में डॉक्टर्स एसोसिएशन के कई प्रतिनिधिमंडल हमसे मिल चुके हैं और मैंने सभी को आश्वस्त किया है कि इस घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए जो भी कदम जरूरी होंगे वो केंद्र सरकार उठाएगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img