Noida Crime: नोएडा में अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन महिलाओं सहित 15 गिरफ्तार

नोएडा में अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन महिलाओं सहित 15 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का नोएडा सेक्टर 58 पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर 59 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 27 लैपटॉप 16 मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 59 में चल रहे एक कॉल सेंटर को पकड़ा है। पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड मुंबई निवासी निखिल राणा समेत 15 आरोपियों को दबोच लिया है।

यह जालसाज अमेरिकी नागरिकों को टारगेट कर उनके कंप्यूटर लैपटॉप पर पॉप अप मैसेज भेजते थे और सिस्टम को हैक कर देते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता के नाम पर माइक्रोसॉफ्ट या अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर वसूली करते थे। अमेरिकी नागरिकों से जालसाज क्रिप्टो करेंसी में रकम लेते थे और बाद में उसे कैश करते थे। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड ने बताया कि वह एक महीने से नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था और इसके पहले वह मुंबई में इसी तरह का काम कर रहा था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img