MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बीजेपी के निगम पार्षद और पूर्व मेयर ने स्वागत किया

MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बीजेपी के निगम पार्षद और पूर्व मेयर ने स्वागत किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी के निगम पार्षद और पूर्व मेयर ने कहा आम आदमी पार्टी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने जो 10 एल्डरमैन की नियुक्तियां की है. वह नियम के अनुसार की है. उन्हे नियुक्ति करने का पूर्ण अधिकार है साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उपराज्यपाल को नियुक्तियां करते हुए राज्य सरकार से सलाह लेने या विचार विमर्श करने की भी जरूरत नहीं है.

कृष्णा नगर निगम पार्षद संदीप कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने अपनी व्यर्थ की जिद के कारण दिल्ली की जनता के दो साल बर्बाद करा दिए है। दिल्ली की जनता के बहुत से कार्य इसी कारण अटक गए हैं कि स्थायी समिति, जोनल कमेटी और दूसरी कमेटियों का चुनाव नहीं हो पाया। अब जल्दी से जल्दी इन कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके.

वही पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आप सांसद द्वारा कोर्ट के फैसले से असहमति जताने की निंदा करते हुए कहा इन्हे देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसलों पर भी विश्वास नहीं है. ये वो लोग है जिनके पक्ष में फैसला आता है तो खुशियां मनाते है खिलाफ फैसला आने पर बोलते है. ये फैसला लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं. उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के नेता अराजकतावादी लोग है जिन्हे न तो लोकतंत्र पर विश्वास है न ही देश की न्याय प्रणाली पर, ये शराब माफियाओं के साथ मिलकर घोटाले करके दिल्ली के राजस्व को नुकसान पहुंचाकर,भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बाद भी आजादी से रहना चाहते है लेकिन हमारे देश की मजबूत कानून व्यवस्था किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ने वाली नही है. श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बहाने बाजी अब नहीं चलेगी,सुप्रीम कोर्ट ने उसे आइना दिखा दिया है. आम आदमी पार्टी तुरंत स्थायी समिति का चुनाव कराए ताकि ठप चुकी दिल्ली नगर निगम में काम हो सकें.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img