Delhi Crime: शाहदरा जिला AATS ने मोटर वाहन चोरी में शामिल दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

शाहदरा जिला AATS ने मोटर वाहन चोरी में शामिल दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला एएटीएस द्वारा मोटर वाहन चोरी में शामिल दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया गया।उनके कब्जे से दो कार,फर्जी नंबर प्लेट, डुप्लीकेट चाबियां, अपराध करने में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी नसीम और बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी सोहेल के रूप में हुई है। शाहदरा जिला एएटीएस टीम को लग्जरी कारों की चोरी में सक्रिय रूप से शामिल दो कुख्यात ऑटो लिफ्टरों के बारे में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई और सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विजय बालियान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सीएनजी पंप ताहिरपुर के पास जाल बिछाया और फर्जी नंबर प्लेट वाली चोरी की मारुति स्विफ्ट कार के साथ दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ करने पर, उक्त कार थाना सरिता विहार दक्षिण पूर्व जिले से चोरी की गई पाई गई। निरंतर पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक और चोरी की गई हुंडई ऑरा कार भी बरामद की गई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img