Surajman Murder Case: नोएडा में एयरलाइंस कर्मी हत्याकांड में शामिल बदमाश गिरफ्तार, सूरजपुर डीएम कार्यालय से हुआ गिरफ्तार

नोएडा में एयरलाइंस कर्मी हत्याकांड में शामिल बदमाश गिरफ्तार, सूरजपुर डीएम कार्यालय से हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-104 के हाजीपुर बाजार में 19 जनवरी को हुई एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने शूटर विकास उर्फ सोनू को सूरजपुर डीएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। विकास सूरजमान की हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा था। इस मामले में नोएडा पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब भी गैंगस्टर कपिल मॉन की गर्लफ्रेंड काजल और दो अन्य अपराधी फरार है। विकास ने सूरजमान की पहचान की थी। और शूटरों को जानकारी दी थी।

19 जनवरी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार में बैठे एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक एयरलाइंस कर्मी सूरज मान दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान का सगा भाई था। एक प्लाट को लेकर गैंगस्टर कपिल मान और प्रवेश मान के बीच बीते कई सालों से गैंगवार चल रही है। दोनों पक्ष से पांच लोगों की हत्या अब तक हो चुकी है।

सूरज मान की हत्या भी गैंगवार का ही नतीजा थी। हत्या के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गैंगस्टर कपिल मान के भाई समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। वारदात के अगले ही दिन पुलिस ने कपिल मान के भाई धीरज मान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की गिरफ्तारी बाद में भी हुई।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img