पंचकूला के सेक्टर 21 में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

पंचकूला के सेक्टर 21 में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला 4 अगस्त :आज हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सेक्टर 21 पंचकुला के पार्क 2111 में तीज़ उत्सव का आयोजन किया गया । यह आयोजन रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 21 द्वारा किया गया। इस अवसर महिलाओं ने हरियाणवी डाँस , पंजाबी गिद्दा एवम् पुराने फ़िल्मी गानो पे प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की आयोजक प्रियंका पुनिया तथा रूपम ने बहुत ही परंपरागत सलीके से यह कार्यक्रम आयोजित किया। प्रियंका पुनिया ने बताया कि हमारी संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ज़रूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति के बारे में पता चल पाए। महिलाओं ने लंच में खीर, पूड़े, गुलगुले सुहाली का आनंद उठाया ।महिलाओं ने बहुत मस्ती की।

इस अवसर पर हर महिला को पौधा दिया गया तथा यह गुज़ारिस की गयी की इनको पेड़ बनाए ।प्रियंका पुनिया ने प्लास्टिक का प्रयोग ना करने करने का आह्वान किया गया । श्रीमती पुनिया ने कहा कि महिलाओं में सहेजने का गुण है इसी लिए पर्यावरण सहेजने का जिम्मा भी महिलाओं को ही उठाना होगाइस कार्यक्रम में पानी की प्लास्टिक की बॉटल का प्रयोग नहीं हुआ , सभी महिलायें अपने लिए पानी कि लिए मेटल की बॉटल में साथ लायी । ।सभी ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रयोग ना करने की शपथ ली ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img