आरटीई के तहत प्रवेश लेने वालों का ब्योरा ऑनलाइन जमा होगा

अमर सैनी

नोएडा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी। इसको लेकर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कंचन वर्मा ने रविवार को बेसिक जिला अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिए। निर्देशों के तहत प्रत्येक स्कूल की मैपिंग व पंजीकरण कराया जाएगा।

आरटीई के तहत आने वाले जिले के प्रत्येक निजी स्कूल को प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का सीटों सहित पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराना होगा। सभी निजी स्कूलों को 16 अगस्त तक यह जानकारी उपलब्ध करानी होगी।बता दें कि आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई थी। अंतिम चरण 28 जून को समाप्त हुआ। चारों चरणों में 12 हजार से अधिक आवेदन आए थे। इसमें से साढ़े पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आवंटित की गई थीं, लेकिन स्कूलों की मनमानी के चलते अभी तक मात्र 2500 प्रवेश ही हो पाए हैं। आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों की लगातार गिरती संख्या को देखते हुए आरटीई में प्रवेश के लिए सख्ती की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img