समस्याओं को लेकर फेडरेशन ने मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को सौंपा ज्ञापन

अमर सैनी

नोएडा। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की प्रबंध कार्यकारिणी ने गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार, शहर में कूड़ा शुल्क लगाने, पानी के बिलों में बढ़ोतरी, प्रमुख परियोजनाओं के चालू न होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर कुंवर बृजेश सिंह ने सभी बिंदुओं पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव दीपक कुमार भाटी, मनीष भाटी, ऋषिपाल भाटी, जितेंद्र भाटी, सुरेंद्र शर्मा, परितोष भाटी, युधिष्ठिर शर्मा, अमित प्रभात, अरविंद भाटी, जितेंद्र शर्मा, सुधीर चौधरी, मनोज नागर, बलराज हूण, संजय कसाना, शेर सिंह भाटी, देवराज नागर, आजाद अधाना, प्रमोद भाटी, धर्मवीर मावी, राजेश शुक्ला व डी सलवान सहित अन्य मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img