इस सप्ताह फिर होगी बड़े पानी बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई

अमर सैनी

नोएडा। शनिवार को दो बड़े पानी बकाएदारों के कनेक्शन काटने के बाद रविवार को प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इस सप्ताह शेष बचे आठ बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण ने जलकल विभाग के बड़े बकाएदारों के यहां नोटिस चस्पा करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही दो आवंटियों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने फेस दो स्थित पराग डेयरी, एसडीएस इंफ्राटेक, लॉजिक्स सिटी, लॉजिक्स इंफ्राटेक, जेएम हाउसिंग जैसे बड़े बकाएदारों के यहां जलकल विभाग का बकाया जमा करने के लिए नोटिस चस्पा किए थे। इसके बाद शनिवार को लॉजिक्स सिटी और पराग डेयरी के पानी के कनेक्शन काट दिए गए। इन दोनों पर प्राधिकरण का 14 करोड़ रुपये बकाया था। प्राधिकरण अधिकारियों ने दावा किया था कि रविवार को भी आवंटियों के कनेक्शन काटे जाएंगे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में प्राधिकरण महाप्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img