Noida: नोएडा में 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही 7 साल की मासूम, मदद के लिए बजाती रही अलार्म

नोएडा में 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही 7 साल की मासूम, मदद के लिए बजाती रही अलार्म

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-79 स्थित एलीट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी में बीती शाम सात वर्षीय बच्ची लिफ्ट में फंस गई। करीब 20 मिनट तक वह अलार्म बजाती रही। मदद नहीं मिलने पर वह रोने लगी। लिफ्ट में उसकी सांस घुटने लगी। लिफ्ट के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी समेत अन्य लोग उसे ढांढस देते रहे। सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम के साथ तकनीकी स्टाफ के पहुंचने के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। सोसाइटी के 15वें फ्लोर पर रहने बच्ची के पिता पुनीत पाठक के मुताबिक दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी कोचिंग से लौट रही थी। ग्राउंड फ्लोर से अकेले लिफ्ट में सवार हुई। नौवें फ्लोर पर लिफ्ट अचानक अटक गई। अचानक झटका लगने से बच्ची डर गई। उसने तुरंत इमरजेंसी अलार्म बजाया। अलार्म बजने पर सुरक्षा गार्ड पहुंच गए।

मौके पर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी इकट्ठा हो गए। मेंटेनेंस टीम का तकनीकी स्टाफ नहीं पहुंचने की वजह से लिफ्ट नहीं खुला। बच्ची शाम 6:45 बजे से 7:05 बजे तक लिफ्ट में फंसी रही। बाहर आने के बाद बेटी को सामान्य होने में कई घंटे लग गए। पुनीत ने बताया कि रात को सोने तक वह परेशान रही। बच्ची के पिता ने मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस-प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले 112 नंबर पर पहले ही पुलिस को सूचना दी जा चुकी थी। सोसाइटी निवासी अन्य लोगों ने एक्स पर वीडियो शेयर कर नाराजगी जाहिर की है। वहीं शुक्रवार शाम को मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम सोसाइटी पहुंची थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img