दिल्ली आईएएस कोचिंग सेंटर हादसे के बाद यूपी में कार्रवाई हुई शुरू, नोएडा के दो नामी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट को किया सील

दिल्ली आईएएस कोचिंग सेंटर हादसे के बाद यूपी में कार्रवाई हुई शुरू, नोएडा के दो नामी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट को किया सील

रिपोर्ट: अमर सैनी

दिल्ली के राजेंद्र नगर के आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद जनपद गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आज नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम नोएडा के सेक्टर-62 स्थित कई कोचिंग सेंटरों पर मंगलवार को जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान आकाश इंस्टीट्यूट में कई कमी मिलने पर बेसमेंट सील कर दिया गया। इसके अलावा नोएडा में स्थित फिट जी इंस्टिट्यूट पर भी फायर एग्जिट गेट और पार्किंग सुविधा नहीं होने पर बेसमेंट सील कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण टीम कर रही है।

सिटी मैजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मानकों के अनुरूप इंस्टिट्यूट का संचालन नहीं हो रहा था, जिसके कारण फिटजी और आकाश इंस्टीट्यूट के बेसमेंट को सील कर दिया गया है। जहां पर पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए, वहां पर क्लास और सेमिनार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर नोएडा में अलग-अलग जगह पर टीम चेकिंग कर रही है। जिला प्रशासन की टीम में नोएडा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, पुलिस और फायर विभाग की टीम भी मौजूद है। सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फिटजी इंस्टिट्यूट का एग्जिट गेट बंद पाया गया, जिसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img