Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

BJP ने राजेंद्र नगर हादसे को लेकर MCD सदन की बैठक में किया हंगामा, मेयर ने सदन की कार्रवाई स्थगित की

BJP ने राजेंद्र नगर हादसे को लेकर MCD सदन की बैठक में किया हंगामा, मेयर ने सदन की कार्रवाई स्थगित की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही मेयर शैली ऑबराय ने स्थगित कर दिया. दरअसल दिल्ली नगर निगम की मासिक बैठक सोमवार दो बजे बुलाई गई थी. बैठक में विपक्षी भाजपा ने राजेंद्र नगर हादसे को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने के लिए तैयारी कर रखी थी. भाजपा पार्षद पोस्टर बैनर के साथ सदन में आए थे. लेकिन तक़रीबन 15 मिनट की देरी से पहुंची मेयर शैली ऑबराय ने सदन की बैठक शुरू करते ही सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी. उन्होंने कहा की किसी कारणों से सदन की कार्यवाही स्थगित की जाती है. मेयर के जाते ही विपक्षी भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया. सदन के बाहर धरना पर बैठकर नारेबाजी की.

दिल्ली नगर निगम की बैठक महज 30 सेकण्ड चलने पर दिल्ली नगर निगम के नेता विपक्ष राजा इक़बाल सिंह ने कहा की निगम के इतिहास में पहली बार मेयर शैली ऑबराय ने महज 30 सेकण्ड में सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी. राजा इक़बाल सिंह ने बताया की राजेंद्र नगर में हुई घटना को लेकर भाजपा की तरफ से शोक प्रस्ताव और मृतकों के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा का प्रस्ताव रखा था लेकिन मेयर ने सदन में आते ही सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी.

नेता विपक्ष ने कहा की सदन में कम से कम शोक प्रस्ताव करना चाहिए था. राजा इक़बाल ने कहा की राजेंद्र नगर हादसा की नैतिक जिम्मेदारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मेयर शैली ऑबराय की है. उन्होंने कहा की दिल्ली की नाली और नाले की सफाई की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम, फ्लड डिपार्टमेंट और पीडब्ल्यूडी की है लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को नहीं नहीं निभाया. सभी विभाग आम आदमी पार्टी सरकार के पास है, राजेंद्र नगर का विधायक आम आदमी पार्टी का है, पार्षद भी आदमी पार्टी का है. लेकिन इन सभी ने ग्राउंड पर जाकर जल निकासी का इंतजाम नहीं किया .जिसकी वजह से तीन युवाओ की जान चली गई. राजेंद्र नगर हादसा के बाद दो इंजीनियरों को निलंबित किए जाने पर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि इस पूरे हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेयर शैली ओबेरॉय को इस्तीफा देना चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *