कांवड़ यात्रा मार्गों पर जाइंट पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया पैदल गश्त

अमर सैनी

नोएडा। कांवड़ यात्रा का दौर शुरू हो चुका है। कांवड़िये भारी तादाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसे लेकर नोएडा पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा ले रहे हैं। अधिकारी कांवड़ मार्गों और शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को भी पुलिस के जाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीना ने अधिकारियों के साथ अंतरजनपदीय सीमा के पास पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जाएजा लिया।

जाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीना ने कांवड़ यात्रा के चलते अंतरजनपदीय सीमा के पास पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का निरीक्षण किया। ज्वाइंट सीपी (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीना ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दादरी, बादलपुर, फेज-3 और सेक्टर-63 के साथ कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन के अंतरजनपदीय बॉर्डर दादरी, लाल कुआं, एसजेएम कट, बिसरख, सेक्टर-63, सेक्टर-71, मॉडल टाउन समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। इस दौरान कांवड़ रूट पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी को निर्देश दिए कि गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से गुजरे और किसी भी शिवभक्त को किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारी ने कहा कि आयोजक उचित स्थान पर शिविर लगाएं। साथ ही सभी सीमावर्ती राज्यों और जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी सामंजस्य बनाया गया है।

सभी बार्डर पर रोजाना चेकिंग
सभी बॉर्डर पर रोजाना चेकिंग की जा रही है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान, एडीसीपी अशोक कुमार, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया और एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा के साथ एसीपी तृतीय नोएडा शैव्या गोयल, थाना प्रभारी दादरी, सेक्टर-63 थाना और थाना फेज-3 प्रभारी भी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img