सर्पदंश से मौत पर मिलेगा चार लाख का मुआवजा

अमर सैनी

नोएडा। सर्पदंश से मौत होने पर आपदा प्रबंधन विभाग पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देगा। सर्पदंश से मौत की पुष्टि डॉक्टर करेंगे। जिले में पहली बार इस साल से यह व्यवस्था लागू की गई है। गाय, भैंस व अन्य पशुओं की मौत होने पर पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।

इस साल से स्वास्थ्य विभाग सर्पदंश से होने वाली मौतों व ऐसे मामलों की समीक्षा कर रहा है। पिछले साल भी जिले में दो लोगों की सर्पदंश से मौत हुई थी। हालांकि, इन मामलों को इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, गाय या भैंस की मौत होने पर उसके मालिक को 27,500 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को सर्पदंश से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक भी कर रही है। साथ ही जिला अस्पताल समेत अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश से बचाव के लिए दवा का प्रावधान है। इस दौरान डॉक्टर टोने-टोटके से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। इस साल अब तक सर्पदंश के 26 मामले सामने आए हैं, किसी की मौत नहीं हुई। सभी ने अस्पताल जाकर इलाज कराया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सर्पदंश से होने वाली मौतों से लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर किसी की मौत होती है तो उसे मुआवजा मिलेगा। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि सर्पदंश होने पर व्यक्ति को सीधे अस्पताल ले जाएं। इसका शत-प्रतिशत इलाज संभव है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img