पत्नी की मौत के तीन दिन बाद पति ने की आत्महत्या

अमर सैनी

नोएडा। पत्नी की आत्महत्या के तीन दिन बाद चौरा गांव में रहने वाले पति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। तीन दिन के अंदर दंपती की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

हरदोई के अतरौली निवासी 23 वर्षीय कृष्ण कुमार अपनी पत्नी तारा कुमारी के साथ चौरा गांव में झोलू पंडित के मकान में रहते थे। तीन दिन पहले उनकी पत्नी तारा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तारा की मौत के बाद से कृष्ण कुमार मानसिक रूप से परेशान थे। मंगलवार रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पड़ोसी किराएदारों ने उन्हें फंदे से लटकता देखा और नीचे उतारकर इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कृष्ण कुमार की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि कृष्ण कुमार अपनी पत्नी की मौत के बाद से परेशान था। परिवार के लोगों और आसपास के किराएदारों ने भी उसे काफी सांत्वना दी, लेकिन मौत के बाद से वह गुमसुम था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है। दंपत्ति ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों में अक्सर किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक कृष्ण कुमार का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि मोबाइल में पुलिस को आत्महत्या के संबंध में कई अहम जानकारियां मिलेंगी। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img