बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

अमर सैनी

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र रामपुर बांगर गांव में ऑनर किलिंग की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया।

गाजियाबाद के कौशांबी निवासी हेमंत कुमार रविवार को रामपुर बांगर गांव आया था। यहां उसके साले ने दोस्तों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित जेवर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिल्ली की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की के परिजन खुश हैं, लेकिन उसका भाई नाराज है। इसी वजह से उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस घटना की शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img