कुणाल हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने चर्चित कुणाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस घटना में मुख्य आरोपी और एक महिला समेत चार लोग शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, एक मई की दोपहर कार सवार बदमाशों ने कृष्ण कुमार शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुणाल का कासना सीएनजी पंप स्थित एक ढाबे से अपहरण कर लिया था। इस अपहरण की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। इसके बाद पांच मई को बुलंदशहर में गंग नहर से कुणाल का शव बरामद हुआ था। कुणाल की हत्या पैसों के लेन-देन और ढाबा संचालन के चलते हुई बताई गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि अब घटना के मुख्य आरोपी मायचा निवासी मनोज शर्मा, बुलंदशहर निवासी हिमांशु चौधरी, ढाडा निवासी कुणाल भाटी और हरियाणा निवासी तनु के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

गैंगस्टर की कार्रवाई से जमानत मुश्किल
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट लगने से आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब आरोपियों को जमानत मिलना बहुत ही मुश्किल है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img