बिजली बिल में अग्रिम राशि समायोजित न होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

अमर सैनी

नोएडा। अग्रिम राशि बिल में समायोजित न होने की वजह से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। पिछले चार महीने से उपभोक्ताओं को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं के बिल के साथ बकाया राशि दर्शाते हुए उसका सरचार्ज भी जुड़कर बिल में आ रहा है। उपभोक्ताओं ने इस तरह की समस्या की शिकायत विद्युत निगम के अभियंताओं से की है।
दरअसल गत वित्त वर्ष के अंतिम महीने मार्च 2024 में विद्युत निगम के अभियंताओं ने राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं से अग्रिम बिल जमा करा लिया था और अप्रैल तथा मई के बिल में अग्रिम राशि को समायोजित करने का आश्वासन दिया था। इसी तरह अस्थाई कनेक्शन बंद करने के बाद उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि स्थाई कनेक्शन के साथ समायोजित नहीं की गई है। इन उपभोक्ताओं के बिल के साथ ही बकाया राशि दर्शाते हुए हर महीने के बिल के साथ सरचार्ज जुड़कर आ रहा है। नोएडा एंटरप्रिन्यॉर्स एसोसिएशन(एनईए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विद्युत कमेटी के चेयरमैन हरीश जोनेजा ने बताया कि अग्रिम राशि समायोजित नहीं होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। बीते हुए दिनों मुख्य अभियंता के साथ हुई बैठक में भी इस मुददे को उठाया गया था। उन्होंने तब जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया था।

—-

वर्जन

अग्रिम राशि बिल में समायोजित नहीं होने की उपभोक्ताओं की शिकायत मिली है। उपभोक्ताओं की अग्रिम राशि को बिल में समायोजित किया जा रहा है। आगामी रविवार को एनईए भवन में अग्रिम राशि को बिल में समायोजित करने के लिए शिविर भी लगाया जाएगा।

-हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img