बिजली से संबंधित शिकायत करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

अमर सैनी

नोएडा। विद्युत निगम ने बिजली से संबंधित शिकायत करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 09193301659 जारी किया है। इस नंबर पर मैसेज और कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इससे संबंधित दस्तावेज भी भेजे जा सकेंगे। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की रोजाना समीक्षा भी की जाएगी, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। साथ ही उपभोक्ताओं को कॉल कर फीडबैक भी लिया जाएगा।
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि लैंडलाइन नंबर 0120-2970431 पर शिकायत करने की सुविधा है। कई बार यह नंबर व्यस्त होने या अन्य किसी कारण से उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं करा पाते थे। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी होती थी। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए मोबाइल नंबर 09193301659 जारी किया गया है, जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा है। उपभोक्ता इस नंबर पर कॉल कर और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गलत बिल, बिजली कनेक्शन मिलने में परेशानी, लोड बढ़ने, बिल न मिलने, खराब मीटर, नाम व पता बदलने आदि की शिकायतें इस नंबर पर की जा सकती हैं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img