सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

अमर सैनी

नोएडा।सेक्टर-11 में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गार्ड के बेटे ने सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया है।
न्यू अशोक नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पिता बिंदा शर्मा 4 जुलाई को सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी से काम करके घर लौट रहे थे। वह कुछ खाने के लिए सेक्टर-11 में ऑटो से उतरे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी कार चालक उसके पिता को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसके पिता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे वहां से दिल्ली कैंट के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 9 जुलाई को उसके पिता की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए कार की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img