ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने साढ़े छह लाख ऐंठे

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर लाखों कमाने का लालच देकर सेक्टर-8 निवासी युवक से 6.52 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की। युवक ने इस मामले में फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है।

सेक्टर-8 निवासी सौरव कुमार झा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कर लाखों कमाने की बात कही गई थी। इसी दौरान उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में पहले से 100 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप में रोजाना शेयर बाजार और आईपीओ के बारे में जानकारी दी जाती थी। ग्रुप से जुड़े लोग सौरव से व्यक्तिगत तौर पर बात करने लगे। जालसाजों ने शेयर बाजार के बारे में ऑनलाइन लेक्चर भी दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ऑनलाइन पेज की रेटिंग और रिव्यू करने का काम दिया, जिसे उसने पूरा किया। इससे उसे कुछ फायदा हुआ। सौरव के मुताबिक जालसाजों ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का दूसरा काम दिया। इस पर उसने कई कंपनियों के शेयरों में निवेश किया। साथ ही उसने कई आईपीओ में भी निवेश किया। जालसाजों ने उन्हें ट्रेडिंग एप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भेजा। एप इंस्टॉल करने के बाद इसमें शेयरों में निवेश करने की सुविधा थी। एप में उनके द्वारा निवेश किए गए पैसे लगातार बढ़ते नजर आए। उन्होंने कुल छह लाख 52 हजार 200 रुपये निवेश किए। जब उन्होंने अपना मुनाफा निकालना शुरू किया तो उनका ट्रेडिंग अकाउंट बंद हो चुका था। जब उन्होंने आरोपियों से दोबारा अकाउंट खोलने के लिए कहा तो उन्होंने और पैसे निवेश करने को कहा। जब उन्होंने अपने निवेश किए गए पैसे वापस मांगे तो उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया। इस दौरान जब उन्होंने ऑनलाइन इसके बारे में सर्च किया तो मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए उन्हें इस ठगी का पता चला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img