गाजियाबाद से गुजरने वाली 10 ट्रेन रहेंगी रद्द, पांच का रूट और समय बदलेगा

अमर सैनी

गाजियाबाद। आप यदि अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। मुरादाबाद- लखनऊ रेल मार्ग इंटरलॉकिंग का काम होने के चलते जुलाई के अंतिम और अगस्त के प्रथम सप्ताह में रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसलिए रेल में सफर करने कार्यक्रम बनाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। रेल प्रशासन के मुताबिक गाजियाबाद से गुजरने वाली 10 ट्रेन इस दौरान रद्द रहेंगी और पांच ट्रेन रूट और समय परिवर्तित कर चलाई जाएंगी। इस दौरान राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन भी रूट परिवर्तित रहेगा। नॉदर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि घर से निकलने से पहले एक बार अपनी ट्रेन का सही समय पता करना न भूलें।

रेल प्रशासन का कहना है कि 24 जुलाई से छह अगस्त तक कुल 60 ट्रेन रद्द रहेंगी। इनमें से 10 ट्रेन गाजियाबाद से होकर गुजरती हैं। रद्द की गई ट्रेनों में से बाकी है ऐसी हैं जो मुरादाबाद से लखनऊ रूट पर जाती हैं। दिल्ली-एनसीआर में पूर्वांचल की बड़ी आबादी निवास करती है जो अक्सर इस रूट पर ट्रेन से यात्रा करती है। इन लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए रेलवे ने पहले से जानकारी साझा करने का प्रयास किया है। रेलवे के पीआरओ ने बताया कि 24 जुलाई से शुरू होने वाले इस ब्लॉक के दौरान डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 5 अगस्त को गाजियाबाद से कानपुर और लखनऊ के रास्ते संचालित किया जाएगा और इसी रूट से वापसी होगी। राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन भी 5 अगस्त को एक घंटे की देरी से संचालित होगी, इसी प्रकार श्रमजीवी एक्सप्रेस को भी एक घंटे देर से चलाए जाने की तैयारी है। राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ को 19 से 22 जुलाई के बीच करीब एक घंटे तक की देरी से संचालित किया जाएगा।

गाजियाबाद से गुजरने वाली 10 ट्रेन रहेंगी रद्द (अप एंड डाउन)

श्रमजीवी एक्सप्रेस – 26 जुलाई से 4 अगस्त
गरीब रथ – 24 जुलाई से 2 अगस्त
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस – 31 जुलाई से 5 अगस्त
अवध-असम एक्सप्रेस- 29 जुलाई से 4 अगस्त
गरीब रथ – 3 से 6 अगस्त

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img