तनिष्क शोरूम से महिलाओं के ग्रुप ने 3 लाख रुपये की सोने की चेन उड़ाई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित तनिष्क शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर शोरूम से एक सोने की चेन चोरी की है। घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बिसरख पुलिस को दी शिकायत में शोरूम मैनेजर ने मैनेजर रमेश चंद्र ने बताया कि 9 जून को शोरूम में रखे सामान की गिनती के दौरान एक सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक पुरुष और तीन महिलाएं काउंटर पर बैठकर सोने की चेन को देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने बड़ी ही चालाकी से सोने की चेन चोरी कर ली। इसके बाद चारों आरोपी बिना किसी खरीदारी के बाहर निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तनिष्क शोरूम में सोने की चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img