Delhi Rain: पूरी दिल्ली में इस वक्त बारिश के पानी से लोग परेशान, दुपहिया वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

Delhi Rain: पूरी दिल्ली में इस वक्त बारिश के पानी से लोग परेशान, दुपहिया वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद इस वक्त बाढ़ जैसे हालात हैं, एक दिन की बारिश में पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है. लुटियंस ज़ोन से लेकर पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली सभी इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. यहां तक कि देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी कई हिस्सों में भी पानी भरने की खबरें हैं. वहीं मंडावली अंडरपास मैं भारी जलभराव से लोगों का सड़क पर चलना मुहाल हो गया है.

आप तस्वीरें मैं देख सकते हैं मंडावली अंडरपास के नीचे भरे पानी में एक ट्रक और नीले कलर की कार डूब गए.लोगों ने गाड़ी को धक्के मार कर पानी के पीछे निकल रहे हैं. पूरी दिल्ली इस वक्त पानी-पानी नजर आ रही है, शुक्रवार लोग घर से निकले तो उनके लिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना मुश्किल हो गया.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img