व्यापारी के साथ लूट का 4 घंटे में खुलासा, दो सगे भाई बने लुटेरे

अमर सैनी

नोएडा। दादरी में गुरुवार की देर रात को एक खल व्यापारी के साथ लूट हुई। दादरी थाना क्षेत्र में नंदकिशोर खल व्यापारी के रूप में काम करते हैं। उनकी अनाज मंडी में दुकान है। गुरुवार की रात को वह अपनी दुकान को बंद करके वापस घर की तरफ लौट रहे थे। नंदकिशोर अपनी बाइक पर सवार थे। जब वह अपने घर के पास पहुंचे तो अज्ञात बाइक पर कुछ बदमाश आए।

बदमाशों ने नंदकिशोर के हाथ से 3.10 लाख रुपये से भरा हुआ बैग छीन लिया। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचा दिया। मौके पर बदमाश घबरा गए और अपनी बाइक को वही पर छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। दादरी पुलिस ने 4 घंटे के भीतर लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अमन सिंह, रवि सिंह, मुकुल भाटी और सुकिल भाटी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया
पूछताछ के दौरान आरोपी रवि ने बताया कि मई 2024 में उसने अपनी बहन की शादी के लिए मकान पर 10 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसकी किस्त 15,000 रुपये महीना थी। वह शेयर मार्केट में काम करके अपने घर का खर्च और लोन की किस्तें चुकाता था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में शेयर मार्केट में उसके 3.30 लाख रुपये डूब गए थे। पिछले दो महीने से उसकी लोन, बाइक और फोन की किस्तें नहीं जा रही थीं। लोन देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। इस स्थिति में रवि और उसके भाई अमन ने लूट की योजना बनाई।

इस तरीके से दिया वारदात को अंजाम

रवि और अमन ने बताया कि उन्होंने चार दिनों से रैकी कर रहे। बीते 27 जून 2024 की शाम को करीब 8:10 बजे उन्होंने एक व्यक्ति को दादरी के देशी शराब के ठेके के पास अपने बैग से पैसे देते हुए देखा। वे उस व्यक्ति का पीछा करने लगे। जब वह व्यक्ति अपने घर के पास पहुंचा और स्कूटी से बैग निकालने वाला ही था तब अमन ने बैग छीनकर भाग गया और रवि भी उसके पीछे-पीछे भाग गया। उन्होंने लूटे हुए पैसे अपने साथियों मुकुल भाटी और सुकिल भाटी को दे दिए। इसके बाद वे सभी एनटीपीसी कट के पास गाड़ी पार्किंग में लूट के पैसे बांटने लगे थे। थाना दादरी पुलिस ने आरोपियों को एनटीपीसी कट रूपवास रोड पर कार की पार्किंग से गिरफ्तार किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img