Noida: नोएडा ने पर्थला ब्रिज के पास कार बनी आग का गोला, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

Noida: नोएडा ने पर्थला ब्रिज के पास कार बनी आग का गोला, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर पर आज दोपहर करीब 12:00 बजे चलती कार में आग लग गई। इस घटना को देखने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग गाड़ी से दूर भागने लगे। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

बिना देरी किया आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया था। जो लोग अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं पर जा रहे थे, वह लोग गाड़ी को मौके पर छोड़कर भागने लगे क्योंकि अग्नि के आसपास गाड़ी होने की वजह से हादसा बढ़ जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img