जिला अस्पताल के रखरखाव में लगी दो एजेंसियों को नोटिस

अमर सैनी

नोएडा। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह आग की घटना के बाद सीएमएस ने रखरखाव की दो एजेंसियों को लापरवाही बरतने के मामले में नोटिस जारी किया है। साथ ही, घटना की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कमेटी आगे की कार्रवाई करेगी।

जिला अस्पताल के बेसमेंट स्थित सर्वर रूम में बुधवार तड़के आग लगने के बाद प्रथम तल पर स्थित आईसीयू समेत 50 मरीजों को शिफ्ट किया गया था। आग का धुआं प्रथम तल तक पहुंचने लगा था। राहत की बात यह रही थी कि आग को समय रहते अग्निशमन उपकरणों से बुझा लिया गया था।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि एहतियातन मरीजों को दूसरे वार्ड में भेजा गया। आग बुझाए जाने के बाद मरीजों को आईसीयू में लाया गया। इसमें करीब दो घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ है, न ही किसी मरीज का उपचार प्रभावित हुआ है। बिजली से जुड़े कार्यों के रखरखाव के लिए दो एजेंसियां काम कर रही हैं। आग लगने से स्पष्ट है कि चूक हुई है। लिहाजा दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, एक कमेटी भी मामले की जांच करेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img